Advertisement Carousel
Uncategorized

पूर्वांचल क्षेत्रवासियों ने विधायक प्रकाश नायक का जताया आभार

रायगढ़ /


रायगढ़ से जामगांव सड़क का होगा पुननिर्माण
रायगढ़।पूर्वांचल रायगढ़ के क्षेत्रवासियों ने रायगढ़ से जामगांव सड़क पुननिर्माण के लिए विधायक प्रकाश नायक का आभार जताया है।पूर्वांचल क्षेत्रवासियों के कहना है कि इस क्षेत्र की सड़क का पुननिर्माण (मरम्मत कार्य) होने से क्षेत्रवासियों को जर्जर सड़क की समस्या से राहत मिलेगी।उन्होंने कहा कि इसके पूर्व में भी इसकी मांग की जा रही थी परंतु ध्यान नही दिया गया,परंतु रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के समक्ष यह माँग रखे जाने के बाद तत्काल इसकी स्वीकृति दी गई।अब रायगढ़ से जामगांव तक सड़क मरम्मत होने के बाद क्षेत्रवासियों को सड़क संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी।विधायक प्रकाश नायक का आभार जताने वालों में पूर्वांचल रायगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष वासु प्रधान, जिला पंचायत सदस्य संगीता गुप्ता,जनपद अध्यक्ष रायगढ़ भूमिसूता चौहान,विधायक प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता,सचिव रवि गुप्ता,लोईग सरपंच सूरत पटेल,सरपंच विश्वनाथपाली मिथिलेश नायक,प्रदीप साव,सरपंच सकरबोगा,जामगांव सरपंच अमिताभ गुप्ता,सरोज नंदे,सुरेंद्र गुप्ता,गणेश अग्रवाल,प्रकाश अग्रवाल,रतन कन्हेर,सरपंच सियारपाली अनवर हुसैन,संतोष चौहान,अशोक निषाद,सचिन मिश्रा,बोधराम गुप्ता,महेश गुप्ता,टीकाराम पटेल,आशीष अग्रवाल,गंगाधर राठिया,सरपंच पंडरीपानी पूर्णिमा उरांव,सरपंच कोयलंगा उग्रसेन चौहान,सत्यानंद जेना,संदीप प्रधान,सरोज प्रधान,दुर्योधन गुप्ता,सरोज पंडा,टीकम सिंह,बलराम गुप्ता,सायरा बानो सरपंच कोलाईबहाल,बनोरा सरपंच कार्तिकराम साव,नाजिर हुसैन सहित अन्य लोगों ने रायगढ़ विधायक का आभार व्यक्त किया है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING