Advertisement Carousel
Uncategorized

टीपाखोल में फिर हुआ हादसा.. डिप्टी कलेक्टर के बेटे की डेम में डूबने से हुई मौत..रात भर चला रेस्क्यू ऑपरेशन..

रायगढ़..बीती रात टीपाखोल जलाशय में फिर एक हादसा हुआ है।जानकारी के मुताबिक बालोद में पोस्टेड डिप्टी कलेक्टर का बेटा जय लकड़ा अपने दो दोस्तों के साथ नौका विहार कर रहा था इसी दौरान उसका इयरबड्स जलाशय में गिर गया।जिसे निकालने के लिए जय जलाशय में कूद गया।और फिर ऊपर नहीं आया।

advertisement

घटना की जानकारी उसके दोस्तों ने परिजनों और पुलिस को दी।जिसके बाद कोतरा रोड पुलिस गोताखोरों के साथ वहां पहुंच गई और रेस्क्यू करने में जुट गई।किंतु गोताखोरों को रात में सफलता नहीं मिली।आज तड़के फिर से रेस्क्यू प्रारंभ किया गया।कुछ देर के प्रयास के बाद ही जय की बॉडी रिकवर हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING