Advertisement Carousel
Uncategorized

कीर्तन देखने निकले युवक हो गए दुर्घटना का शिकार.. दोनों ही युवकों की हो गई मौत..अब पुलिस जुटी..

रायगढ़..जूटमिल थाना क्षेत्र से बड़ी ही दुखद खबर सामने आ रही है। नेतनागर निवासी दो युवकों की अज्ञात वाहन ही चपेट में आ जाने से दुखद मृत्यु हो गई है।घटना भाटन पाली और नेतनागर के बीच हाइवे में घटित हुई है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक कल रात करीबन 8 बजे नेतनागर निवासी प्रेम बांसौड़ अपने दोस्त निखिल साव के साथ भाटनपाली कीर्तन देखने गया था।प्रेम की बात रात तकरीबन 12 बजे उसके पिता से हुई थी।जिसके बाद रात 3 बजे गांव

advertisement

में हल्ला हुआ कि दो लोगों की लाश हाइवे में पड़ी हुई है।ग्रामीणों ने जाकर देखा तो दोनों ही मृतक गांव के ही प्रेम और निखिल साव थे।तत्काल घटना की जानकारी जूटमिल पुलिस को दी गई।तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पीएम के लिए जिला हस्पताल पहुंचाया।जूटमिल थाना

प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि रात को किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से दोनों ही युवक की मौत हो गई है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।और जल्द ही घटना का रित वाहन और चालक का पता लगा लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING