Advertisement Carousel
Uncategorized

नगर आयोजित कृतार्थ कीर्तन का मुख्यमंत्री को दिया गया आमंत्रण….भजन गायक कन्हैया मित्तल के साथ आयोजक मंडल के सदस्य रायपुर में मिले

रायगढ़ 16 फरवरी : नगर में श्याम प्रेमी युवाओं द्वारा 20 और 21 फरवरी को भव्य निशान यात्रा एवं कीर्तन का आयोजन कराया गया है। जिसमें 21 फरवरी को कीर्तन के लिए देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल को रायगढ़ आमंत्रित किया गया है। आयोजक संस्था श्री श्याम सरकार के सदस्यों द्वारा कीर्तन की जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। रविवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय जी भी को रायपुर उनके बंगले में कीर्तन का आमंत्रण दिया गया। जिसमें भजन गायक कन्हैया मित्तल जी भी उपस्थित थे। आमंत्रण देने वालों में प्रतिष्ठित समाजसेवी सुनील रामदास, युवा भाजपा नेता प्रवीण द्विवेदी, गोपाल अग्रवाल (पेंड्रा), अतुल पर्वत (भिलाई), जीवन पटेल एवं आयोजक मंडल से श्री श्याम सरकार के संस्थापक करण अग्रवाल, प्रकाश निगानिया उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भजन गायक कन्हैया मित्तल का साल पहनकर अभिनंदन किया। कन्हैया मित्तल ने भी मुख्यमंत्री को भजन सुनाया। वहां उपस्थित सभी ने जय श्री राम के नारे लगाए। मुख्यमंत्री ने कृतार्थ कीर्तन का आयोजन स्वीकार करते हुए आयोजक मंडल को कीर्तन में आने का आश्वासन दिया एवं मुख्यमंत्री ने कृतार्थ कीर्तन की तारीफ की। कृतार्थ कीर्तन को लेकर पूरे रायगढ़ में जबरदस्त उत्साह है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING