Advertisement Carousel
Uncategorized

महिला क्रिकेट मे ममता भगत का चयनअंडर 23 राज्य महिला टीम मे शामिल


रायगढ़। बीसीसीआई द्वारा आदेशित शैडयूल पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए अंडर 23 महिला क्रिकेट टीम छ.ग. की घोषणा कर दी गई है। जिसमे जिले की ममता भगत का भी चयन किया गया है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि छ.ग. की अंडर 23 टीम 20 सदस्यों की चुनी गई है। जिसमे ऑलराउंडर के रूप मे स्थापित जिले की ममता भगत का भी चयन किया गया है। इसके अलावा रायपुर से आंशी अग्रवाल सहित 4 खिलाड़ी व बिलासपुर, बस्तर, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, राजनांदगांव आदि जिलों से भी खिलाड़ी चयनित हुए है। ममता के इस चयन पर अध्यक्ष संतोष पाण्डेय सचिव रामचन्द्र शर्मा, किशोर पटनायक, पंकज बोहिदार, संतोष मिश्रा, महेश्वर मिश्रा, जफर उल्लाह सिद्धीकी, वरिष्ठ अम्पायर विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, महेन्द्र साव, राजा गोरख, अभिषेक गुप्ता, शानू भयानी, हिमांशु चावड़ा आदि ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए आने वाले मैचों हेतु शुभकामनाएं दी है।

विभिन्न राज्यों से होगा अभ्यास मैच
सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि बीसीसीआई के शैडयूल अनुसार यह छ.ग. की महिला टीम नागपुर मे 3 अभ्यास मैच खेलेगी। जो हिमाचल प्रदेश, विदर्भ, मध्यप्रदेश के विरूद्ध आयोजित हो रहे हैं। यह मैच वन-डे फार्मूला मे खेले जाएंगे।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING