Advertisement Carousel
Uncategorized

जेल कॉम्प्लेक्स के एक ब्यूटी पार्लर में कार्यरत युवती ने लगाई अपने घर में फांसी.. चार दिन पहले हुआ था ब्यूटी पार्लर में ही..ब्यूटी पार्लर के सीसीटीवी फुटेज से…..पढ़िए पूरी खबर..

रायगढ़। जूटमिल क्षेत्र की रहने वाली एक 19 वर्षीया युवती ने आज सुबह अपने निर्माणाधीन मकान में साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली है। घटना के बाद जूटमिल पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।
इस मामले को लेकर पुलिस की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन जो अपुष्ट जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक मामला त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। मृतका के मोहल्ले में ही रहने वाला एक युवक और सारंगढ़ निवासी युवक और मृतका के बीच कोई आपसी मसला था। सूत्रों की माने तो इन दो युवकों में से किसी एक युवक ने दो चार दिन पहले युवती के कार्यस्थल जेल कॉम्प्लेक्स में स्थित एक ब्यूटी पार्लर में जाकर मृतका से वाद विवाद किया था।

advertisement

ब्यूटी पार्लर से मिल सकते हैं अहम सुराग..

फिलहाल इस पूरे मुआमले की जांच जूटमिल पुलिस कर रही है जैसा कि बताया जा रहा है कि एक युवक ने ब्यूटी पार्लर में जाकर मृतका के साथ झगड़ा किया था तो ऐसे में पुलिस को ब्यूटी पार्लर में जाकर वहां लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज की जांच करनी चाहिए, साथ ही वहां के ऑनर और वहां कार्यरत लोगों के बयान भी इस मामले में अहम होंगे और पुलिस पूरे मुआमले के तह तक पहुंच पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING