Advertisement Carousel
Uncategorized

छत्‍तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग की तैयारी शुरूराजधानी में हुई मीटिंग, संतोष और रामचन्‍द्र हुए शामिल


रायगढ़। आईपीएल की तर्ज पर छत्‍तीसगढ़ स्‍टेट क्रिकेट संघ द्वारा सीसीपीएल (छत्‍तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग) का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए राजधानी रायपुर के छत्‍तीसगढ़ स्‍टेट क्रिकेट संघ कार्यालय में सीसीपीएल की सभी छह टीमों के जिला क्रिकेट संघ के साथ राज्‍य संघ के सदस्‍यों की मीटिंग हुई।
जिला क्रिकेट संघ रायगढ़ के सचिव रामचन्‍द्र शर्मा ने बताया कि छत्‍तीसगढ़ स्‍टेट क्रिकेट संघ के वरिष्‍ठ सदस्‍य विजय शाह, राजकुमार शर्मा, राजेश दवे, जीएस मूर्ति, सचिव मुकुल तिवारी, गुड़ापल्‍ली हीरा आदि सदस्‍यों सहित जिला क्रिकेट संघ रायगढ़ की ओर से अध्‍यक्ष संतोष पाण्‍डेय, सचिव रामचन्‍द्र शर्मा, अन्‍य पांच टीमों के अध्‍यक्ष एवं सचिव भी शामिल हुए। मीटिंग में पिछले वर्ष आरंभ हुए सीसीपीएल के संबंध में राय मशविरा किया गया, आने वाले जून माह में सीसीपीएल कराये जाने संबंधि निर्देश दिया गया, उसकी तैयारियों के विषय में विभिन्‍न प्रकार की जानकारी, मैदान की तैयारी, टीम गठन की तैयारी, दी जाने वाली सुविधाओं की तैयारी, प्रचार-प्रसार संबंधि जानकारी दी गई। वरिष्‍ठ सदस्‍य विजय शाह ने सभी जिलों को पिछले वर्ष की सफलता की बधाई देते हुए इस वर्ष भी शानदार तैयारी करने की अपील की।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING