Advertisement Carousel
Uncategorized

ओपी की पहल से केलो नदी पर गोवर्धन पुर रामपुर मार्ग जोड़ने पुलिया हेतु 20 करोड़ 52 लाख की स्वीकृति

रायगढ़ :- भारी वाहनों की आवाजाही से जर्जर हो चुके गोवर्धन पुर पुलिया हेतु गुणवत्ता पूर्ण पुलिया हेतु विधायक ओपी चौधरी के पहल से 20 करोड़ 52 लाख रूपये स्वीकृत किए गए है। विदित हो कि बाई पास स्थित इस गोवर्धन पुर रामपुर मार्ग पर नए पुलिया की मांग बहुप्रतीक्षित रही है। विधायक ओपी चौधरी ने इस मांग को गंभीरता से लिया है और भारी वाहनों के आवाजाही को देखते हुए इस पुलिया हेतु 20 करोड़ 52 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति की गई ताकि जल्द से जल्द इस पुलिया के मार्ग का निर्माण शुरू हो सके एवं आवागमन को सुगम बनाया जा सके। इस पुलिया के निर्माण पूरा होते ही इंदिरा विहार होते ओडिसा मार्ग जाने वाले लोगों सहित जामगांव क्षेत्र वासियों को सुविधा हासिल हो सकेगी। विधायक बनने के साथ ही क्षेत्र में सड़क पुलिया का जाल तेजी से बिछाया जा रहा है। विधायक की इस प्राथमिकता शहरवासियों को ना केवल गड्ढे युक्त सड़को से मुक्ति मिल पाई बल्कि वर्षों से जर्जर हो चुके पुल पुलिया के नव निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो सका।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING