Advertisement Carousel
Uncategorized

एसपी – कलेक्टर को जिला क्रिकेट ने दी सीसीपीएल की जानकारी ….स्टेट क्रिकेट संघ का गिफ्ट दिया भेंट


रायगढ़। आईपीएल की तर्ज पर सीसीपीएल का आयोजन छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा जून माह में किया जाना है। जिस हेतु जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय व सचिव रामचन्द्र शर्मा ने रायगढ़ के कलेक्टर कार्तिकेय गोयल एवं पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल को विस्तार से जानकारी देकर गिफ्ट भेंट किया। जिला क्रिकेट के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि सीसीपीएल अर्थात छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के द्वारा सन् 2024 में राजधानी के वीरनारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया गया। जिसमें राज्य की 6 टीमों का गठन किया गया। इसमें राज्य के 250 खिलाडिय़ों के मध्य 21-21 खिलाडिय़ों की 6 टीमें चुनी गई। जिला रायगढ़ के नाम से रायगढ़ लायन्स की टीम भी गठित की गई। इसमें कप्तान रायगढ़ के ही खिलाड़ी शुभम अग्रवाल रहे। टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस वर्ष भी

सीसीपीएल की तैयारी आरंभ हो गई है। इसकी जानकारी देने और स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा भेजे गये गिफ्ट से सम्मान करने हेतु जिला कलेक्टर कार्तिकेय गोयल एवं पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल से जिला क्रिकेट के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय, सचिव रामचन्द्र शर्मा ने भेंटकर गिफ्ट प्रदाय किया। गिफ्ट में सीसीपीएल का लोगो, छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ का लोगो साथ में छोटा बल्ला, गेंद, स्टंप आदि को बड़ी खूबसूरती से सजाकर बनाया गया है।
जून माह मे होगा सीसीपीएल
सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि सीसीपीएल की तैयारी आरंभ कर दी गई है। इसके दूसरे सत्र के लिए टीम गठन की प्रक्रिया, मैदान की तैयारी आदि शुरू हो गई है। इस वर्ष भी शानदार आयोजन किया जायेगा। जिसके लिए सीएससीएस के वरिष्ठ सदस्य विजय शाह ने जून प्रथम सप्ताह में इस आयोजन का होना संभावित बताया है। यह आयोजन राजधानी रायपुर के वीरनारायण सिंह स्टेडियम मे होगा।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING