Advertisement Carousel
Uncategorized

कोयलंगा में मोबाइल टावर की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई :- ओपी चौधरी

रायगढ़:- विधायक रायगढ़ वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ विधान सभा के ग्राम पंचयात कोयलंगा में मुख्यमंत्री मोबाइल टॉवर योजना का शुभारंभ करते हुए कहा इस सुदूर वनांचल क्षेत्र में मोबाइल टावर की मांग बहुप्रतीक्षित रही है। स्थानीय जनता ने सबसे बड़ी जरूरत मोबाइल टॉवर बताया था। स्थानीय जनता की मांग के मद्देनजर इस अंचल की मांग को हमने पूरा किया। श्री चौधरी ने कहा विधान चुनाव के बाद विष्णु देव साय सरकार ने जन हित से जुड़ी सड़क बिजली पानी नाली सामुदायिक भवन धार्मिक भवन जैसी बहुत सी मांगे पूरी की है। लेकिन कोयलंगा ग्राम वासियों ने इस गांव में मोबाइल टावर की मांग की हमने निजी कंपनियो से चर्चा करते हुए टावर लगाया। विधायक ओपी ने कहा जनता की मांगों को पूरा करना विष्णु देव साय सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। मोबाइल टावर के प्रारंभ होने से गांव वालो को चेहरे मे आज प्रसन्नता का भाव नजर आ रहा यही हमारी राजनैतिक पूंजी है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING