Advertisement Carousel
Uncategorized

रायगढ़ में ग्राम गौरवपथ योजना के तहत 2 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से होंगे सड़क निर्माण कार्य….रायगढ़ के विधायक और वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर मिली स्वीकृति

advertisement

रायगढ़। मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना के तहत रायगढ़ जिले में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए 2 करोड़ 36 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है। इस योजना के तहत रायगढ़ के विभिन्न गांवों में सड़क निर्माण किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी।

रायगढ़ के विधायक और वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर पुसौर विकासखंड में कोड़पाली ग्राम में सड़क निर्माण के लिए 28.70 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है, वहीं कोड़ातराई ग्राम में 37.00 लाख रुपये की लागत से सड़क बनाई जाएगी।

इसी तरह, बरमकेला विकासखंड में गोबरसिंहा ग्राम के मेन रोड से सतनाम चौक तक सड़क निर्माण के लिए 68.35 लाख रुपये और सांकरा ग्राम में हाई स्कूल से गुड़ीपारा अंतिम छोर तक सड़क निर्माण के लिए 1 करोड़ 02 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है।

इन निर्माण कार्यों के पूरा होने से रायगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING