Advertisement Carousel
Uncategorized

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज की आधुनिकीकरण और विस्तार के लिए 27 करोड़ से अधिक की स्वीकृति…स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन व मेडिकल कॉलेज के अधोसंरचना विकास को रफ्तार….विधायक और वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर स्वीकृति….मरीजों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा, विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं

advertisement

रायगढ़। रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में विभिन्न कार्यों और सुविधाओं के लिए वित्त विभाग से 27 करोड़ 51लाख से अधिक राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। रायगढ़ के विधायक और वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर मंजूर इस राशि का उपयोग मेडिकल कॉलेज में छात्रावास, प्रशासनिक भवन, ऑडिटोरियम और अन्य आवश्यक अधोसंरचनाओं के विकास के कार्यों के साथ सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना के लिए किया जाएगा। इससे चिकित्सा विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं और मरीजों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज परिसर के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए 15.91 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है, जिसमें बाउंड्रीवाल और अन्य आवश्यक सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा अन्य मरम्मत कार्यों के लिए 2 करोड़ 50 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। जिसमें कॉलेज बिल्डिंग, हॉस्टल के मरमत कार्य किए जाएंगे।

मेडिकल कॉलेज में 1.3 मेगावाट ऑन-ग्रिड सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना के लिए 9.08 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। इससे ऊर्जा की लागत में कमी आएगी और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। चिकित्सा महाविद्यालयों के विकास और आधुनिकीकरण के लिए स्वीकृति से स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी, साथ ही बुनियादी ढांचे का विस्तार होगा, जिससे विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING