Advertisement Carousel
Uncategorized

ग्राम छुहीपाली में चक्रधरनगर पुलिस की शराब रेड कार्रवाई, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफतार

, रायगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इसी क्रम में चक्रधरनगर पुलिस ने शुक्रवार को ग्राम छुहीपाली (जामगांव) में एक व्यक्ति के घर के पीछे बाड़ी में छिपाकर रखी गई अवैध महुआ शराब को जब्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला को 4 अप्रैल की दोपहर मुखबिर से सूचना मिली थी कि छुहीपाली निवासी मुंशीर राम टण्डन अपने घर के पीछे बाड़ी में बिक्री के उद्देश्य से महुआ शराब रखे हुए है। सूचना की तस्दीक हेतु थाना स्टाफ को रवाना किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर संदेही के कब्जे से दो-दो लीटर की चार बोतलों में कुल 08 लीटर महुआ शराब बरामद की, जिसकी बाजार कीमत लगभग 1,600 रुपये है।
आरोपी के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रवि साय, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे और शांति कुमार मिरी की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस द्वारा की जा रही लगातार कार्रवाइयों से ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING