Advertisement Carousel
Uncategorized

कचरा पृथक्करण के लिए सेग्रीगेशन मशीन की स्थापना अंतिम चरण में….अगले सप्ताह से शुरू होगा कचरा पृथक्करण का कार्य शहर का कचरा डम्प करने का कार्य रामपुर में हुआ बंद


रायगढ़, / रामपुर से कचरा नष्ट करने लाखों रुपए हो रहे खर्च निगम कर्मी वहीं डाल रहे कुड़ा के संबंध मे खबरे समाचार पत्र में प्रकाशित हुई थी। जिसके संबंध में आयुक्त नगर पालिक निगम ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिक निगम रायगढ़ क्षेत्रान्तर्गत बड़े रामपुर में लिगेसी वेस्ट कचरा निपटान हेतु पेरी वेंकट रमन भिलाई को इस कार्यालय कार्यादेश जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत उक्त स्थल पर चेन माउन्टेड एक्स कैवेटर द्वारा कचरे का एकत्रीकरण किया जा रहा है तथा एकत्रित किए जा रहे कचरे के ऊपर अलग-अलग लेयर में बायोकल्चर का छिड़काव किया जा रहा है। कचरों के पृथक्करण  के लिए सेग्रीगेशन मशीन की स्थापना का कार्य 8 फरवरी 2022 तक किया जाकर 14 फरवरी 2022 तक कचरे का पृथक्करण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। वर्तमान में निगम द्वारा शहर का कचरा डम्प करने का कार्य रामपुर में बंद कर ट्रांसपोर्ट नगर साईट में एकत्रित किया जा रहा है।
स.क्र./29/राहुल

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING