Advertisement Carousel
Uncategorized

जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कोड़ातराई-पुसौर रोड पर एक्टिवा सवार दो तस्कर गिरफ्तार, 127 पाव अंग्रेजी/देशी शराब और वाहन जब्त

रायगढ़ । एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जूटमिल पुलिस को एक और सफलता मिली है। गुरूवार देर रात जूटमिल थाना क्षेत्र में कोड़ातराई-पुसौर रोड पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक एक्टिवा स्कूटर में अवैध शराब का परिवहन करते दो युवकों को रंगेहाथ पकड़ा। थाना प्रभारी प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक एक्टिवा वाहन में भारी मात्रा में शराब लेकर बिक्री हेतु जा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपियों को सिंह पेट्रोल पंप मेनरोड, कोडातराई पर घेराबंदी करते रोककर तलाशी ली, जिसमें झोले और पिटठू बैग में अंग्रेजी व देशी शराब की बोतलें बरामद की गईं।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रहलाद बरेठ (34 वर्ष) पिता दिलीप साय बरेठ और नितेश पटेल (20 वर्ष) पिता संतोष कुमार पटेल, दोनों निवासी ग्राम सुपा थाना पुसौर जिला रायगढ़ के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से 48 पाव गोवा स्पेशल अंग्रेजी शराब और 79 पाव देशी मदिरा प्लेन कुल कीमत ₹12,080 बरामद की गई। साथ ही जिस होंडा एक्टिवा (क्रमांक CG 13 AX 0618) से शराब तस्करी की जा रही थी, उसकी अनुमानित कीमत ₹60,000 को जप्त किया । इस तरह कुल ₹72,080

advertisement

की सामग्री को पुलिस ने गवाहों के समक्ष जब्त किया।
पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। दोनों के खिलाफ थाना जूटमिल में आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59-क के तहत मामला दर्ज कर रिमांड पर भेजा गया है । इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक शशिदेव भोई, आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ और शशिभूषण साहू की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING