Advertisement Carousel
Uncategorized

जनता के मूलभूत सुविधाओं के कार्यों के शुभारंभ से होता है आत्मिक संतोष:- जीवर्धन चौहान….षड़ंगी कॉलोनी में 40 लाख की लागत की सड़क का महापौर, एमआईसी सदस्य और पार्षदों की उपस्थिति में हुआ भूमि पूजन

advertisement

रायगढ़:-सर्किट हाउस चौक में स्थित षड़ंगी कॉलोनी में 40 लाख की लागत से सड़क निर्माण के भूमि पूजन के दौरान महापौर जीवर्धन ने कहा आम नागरिकों के जीवन की मूलभूत सुविधा के कार्यों के शुभारंभ से मुझे आत्मिक संतोष मिलता है। महापौर जीवर्धन ने कहा रायगढ़ विधायक वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर यह कार्य स्वीकृत किया गया। ओपी चौधरी रायगढ़ वासियों की मांगो को पूरा करने के लिए सदैव तत्पर रहते है । सभापति डिग्रीलाल साहू एमआईसी सदस्य मुक्तिनाथ बबुवा सहित पार्षदों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में भूमि पूजन सम्पन्न हुआ ।शहर के वार्ड नंबर 9 में

स्थित षड़ंगी कॉलोनी में सड़क निर्माण की यह मांग बहुप्रतीक्षित थी।वार्ड पार्षद अमित शर्मा की पहल पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी के जरिए इस सड़क निर्माण हेतु 40 लाख की स्वीकृत प्रदान की गई। षड़ंगी कॉलोनी की जर्जर सड़क निर्माण के लिए आज शहर सरकार द्वारा कॉलोनी वासियों की मौजूदगी में भूमि पूजन कर सड़क निर्माण की नींव रखी गई । जल्द ही कॉलोनी वासियों की सुविधा के लिए सड़क का गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्य अविलंब पूरा किया जायेगा। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीकांत सोमवार, वार्ड पार्षद अमित शर्मा, पार्षद नवाब खान नब्बू, श्रवन सिदार, गुलाम रहमान खान, अनिल यादव, बबला बैरागी, मेहरुन्निशा, लाला मालाकार, सचिन सारथी, मिराज बरुवा, रवि दुबे, महेंद्र सिदार, पार्षद, ज्योति यादव, अन्नू सारथी, अनीता, मंजू यादव, उमा साहू, ललिता मोहन, पार्वती यादव, तृप्ति ठाकुर, भावेश, श्रवन महंत, प्रशांत यादव सहित कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING