Advertisement Carousel
Uncategorized

मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना हेतु 71 करोड़ की स्वीकृति पर मंत्री ओपी चौधरी ने जताया आभार

रायगढ़ :- मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन द्वारा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना हेतु 71 करोड़ की स्वीकृति दिए जाने परमंत्री ओपी चौधरी ने उनका आभार जताया है। सोशल मंच में साझा की गई जानकारी के अनुसार मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन ने एनआईटी (NIT) रायपुर में इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी में नवाचार और उद्यमिता के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE-IEET) की स्थापना हेतु ₹71 करोड़ की औपचारिक रूप से स्वीकृति दी है। शिक्षा, उद्योग और तकनीकी विशेषज्ञता के समन्वय से यह सेंटर युवाओं के कौशल को संवारेगा। इस हेतु वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायपुर, आरंग निवासी मोतीलाल ओसवाल ग्रुप के सह-संस्थापक रामदेव अग्रवाल का आभार जताया है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING