Advertisement Carousel
Uncategorized

जननायक रामकुमार के स्मृति में रेल स्टेशन में कुली भाईयों को कुलर प्रदत किया…..कुली भाइयों के पसीना सुखाने के लिए मजदूर दिवस पर प्रयास…

advertisement

रायगढ़।अपना पसीना बहाकर बड़ी इबारतें लिखने वाले कुली और मजदूरों का सम्मान होना निश्चित हो तो वह यादगार होता है। इसी तारतम्य में 1 मई अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर इनके क्षण भर के आराम के लिए प्रयास करना इंसानियत होती है।

1 मई अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर सारी दुनिया का बोझ उठाने वाले कुली भाइयों का सम्मान करते हुए रायगढ़ रेलवे स्टेशन में उनके आराम कक्ष में जननायक रामकुमार अग्रवाल की स्मृति में रायगढ़ बचाओ -लड़ेंगे रायगढ़ संस्था के द्वारा कूलर सप्रेम भेट किया गया और संस्था का यह प्रयास इसलिए था कि हजारों यात्रियों का बोझ और समान इन कुली भाइयों द्वारा 24 घंटे उठाकर पैसेंजर ट्रेनों के डिब्बों में पहुंचाकर उनकी यात्रा को मंगल मयी और सुगम बनाते हैं। इस भारी मेहनत से कुली भाइयों का मेहनत कश पसीना बहता है जिसे वे अपने आराम कक्ष में बैठकर पोछते और सुखाते हैं। इस मौके पर कुली भाइयों में मुख्य रूप से कुली भाइयों में गणेश साहू,रमेश साहू,कृष्णा साहू,किशोर साहू,प्रेम महंत,कैलाश मस्ताना सोनी,अशोक तांती,मनीराम साहू,हुलस जाटवर,मुकेश साहू,रेशम साहू,देवनारायण साहू,भगवान प्रसाद,लोचन,चिंता नरसिंह आदि कुली भाई इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

 रायगढ़ बचाओ - लड़ेंगे रायगढ़ संस्था के विनय शुक्ला,आमिर खान,हरिनारायण मिश्रा,ऋषभ मिश्रा,रजाउल हसन,लक्ष्य शुक्ला, दुष्यन्त साहू,इनाम सिद्दीकी,अभिषेक सोनी,सुयश ठेठवार,चंद्रप्रकाश महिलाने लालू,नीलकंठ साहू,अनिल चीकू आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING