Advertisement Carousel
Uncategorized

जिले के प्रतिष्ठित शिक्षाविद् एवं बॉटनी शास्त्र के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. प्रभात पांडेय का 66 वर्ष की आयु में दिनांक 6 मई 2025 को आकस्मिक निधन हो गया। वे शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय, हरदी बाजार से सेवानिवृत्त हुए थे।

रायगढ़/डॉ. पांडेय, शासकीय किरोड़ीमल कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रायगढ़ की प्राचार्य डॉ. मनोरमा पांडेय के पति थे। वे हाई कोर्ट अधिवक्ता प्रशंसा पांडेय के पिता और श्री प्रशांत पांडेय के बड़े भ्राता थे।

अपने सेवाकाल में उन्होंने शैक्षणिक जगत में अनुकरणीय योगदान दिया और विद्यार्थियों के बीच एक प्रेरणास्रोत के रूप में प्रतिष्ठित रहे। उनके निधन से शैक्षणिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

advertisement

परिजनों के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा आज 6 मई को दोपहर 12:00 बजे उनके निवास स्थान से प्रारंभ होकर पंजरी प्लांट मुक्तिधाम तक जाएगी, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को यह असीम दुःख सहने की शक्ति दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING