Advertisement Carousel
Uncategorized

Big breking… गोपिका गुप्ता को भाजपा ने दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता…भाजपा से बगावत कर गोपिका लड़ रही है निर्दलीय चुनाव…

रायगढ़…रायगढ़ विधानसभा से टिकट नहीं मिलने के बाद,निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रही गोपिका गुप्ता को आखिरकार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।बता दें की गोपिका गुप्ता ने टिकट नहीं मिलने के बाद पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी ओपी चौधरी को लेकर बहुत बयानबाजी किया था।और ओपी से नाराजगी जतलाते हुए उनके खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।लेकिन दूसरी तरफ उनकी दावेदारी को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी

advertisement

राजनीतिक गलियारों में चल रही हैं।मसलन जो अफवाहें चल रही हैं।उसके मुताबिक गोपिका को एक मोहरे की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है।उनकी उम्मीदवारी की पूरी पटकथा रायपुर में लिखी गई है।सूत्रों की माने तो ओपी के विरोधी खेमे के कुछ लोग नही चाहते की ओपी रायगढ़ विधानसभा से चुनाव जीतकर आए,और इसी कवायद में गोपिका को फंडिंग कर

चुनावी मैदान में उतारा गया है।बहरहाल पर्दे के पीछे कौन लोग हैं।वो समय के साथ बेनकाब हो ही जाएंगे,लेकिन फिलवक्त भाजपा ने एक्शन लेते हुए गोपिका गुप्ता को उनकी पार्टी विरोधी एक्टिविटीज के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखला दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING