Advertisement Carousel
Uncategorized

ट्रैफिक डीएसपी ने ली टू व्हीलर विक्रेताओं की बैठक, बिक्री के समय अनिवार्य हेलमेट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आज ट्रैफिक डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह ने अपने कार्यालय में शहर के प्रमुख दुपहिया वाहन विक्रेताओं की बैठक आयोजित की। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और हेलमेट की अनिवार्यत: को लेकर वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त निर्देशों की जानकारी दी गई।
डीएसपी श्री सिंह ने विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे हर ग्राहक को दुपहिया वाहन की बिक्री के समय गुणवत्तायुक्त हेलमेट अनिवार्य रूप से प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर वरिष्ठ कार्यालयों की मंशा है कि सभी वाहन चालक हेलमेट का शत-प्रतिशत उपयोग करें और इसकी शुरुआत वाहन की खरीद प्रक्रिया से ही सुनिश्चित की जाए। बैठक में मौजूद टू व्हीलर शोरूम संचालकों और उनके प्रतिनिधियों ने डीएसपी द्वारा दिए गए निर्देशों का पूर्णतः पालन करने की बात कही।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING