Advertisement Carousel
Uncategorized

कलेक्टर भीम सिंह के निर्देश पर अपर कलेक्टर ने किया कार्यालयों का औचक निरीक्षण…

समय पर कार्यालय नहीं आने वाले 42 अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस जारी, एक दिन का कटेगा वेतन

रायगढ़, / राज्य शासन द्वारा प्रदेश में सप्ताह में 05 दिवस सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक कार्यालय संचालन के निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके पश्चात सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री भीम सिंह के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री आर.ए.कुरुवंशी ने आज कलेक्टोरेट के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान समय पर अपने कार्य स्थल पर अनुपस्थित पाए गए 42 अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है और एक दिन का वेतन काटने के निर्देश भी दिए गए हैं।
अपर कलेक्टर श्री कुरुवंशी ने खाद्य, खनिज, अल्प बचत, भू अभिलेख, कोषालय, राजस्व स्थापना, नजूल व आवक-जावक शाखा, भू-अर्जन, आबकारी, सहकारिता, आदिवासी विकास सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर कार्यालय के निर्वाचन शाखा के 1, उप पंजीयक सहकारी संस्थाओं से 17, खाद्य शाखा से 6, आबकारी से 3, सहायक श्रमायुक्त से 10 आदिवासी विकास से 4 और  जिला कोषालय से 1 सहित कुल 42 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इन सभी को नोटिस जारी किया जा रहा है और एक दिन का वेतन काटने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं। कलेक्टोरेट में राजस्व स्थापना, वित्त, स्टेनो, भू-अर्जन, आवक-जावक से जुड़े शाखाओं में समय पर शत-प्रतिशत उपस्थिति रही।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा है कि शासन द्वारा निर्धारित नवीन समय-सारिणी के अनुसार कार्यालयों के संचालन किया जाए। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को नियमित कार्यालयों के निरीक्षण करने और निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित नहीं होने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर सुश्री अभिलाषा पैकरा, अधीक्षक श्री राजेश मेहरा उपस्थित रहे।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING