Advertisement Carousel
Uncategorized

किनारा बार के सामने हुई हिंसक वारदात का मास्टरमाइंड निकला विशेष अग्रवाल..पीड़ित ने कहा कार से नीचे खींचकर विशेष अग्रवाल ने ही गिराया..उसके बाद क्या हुआ देखिए वीडियो..वीडियो में दिखे सभी हमलावर..बार संचालक को भी पुलिस ने हड़काया..

रायगढ़..शनिवार की देर रात जमुना इन चौक में स्थित किनारा बार के सामने दो युवकों पर हुए जानलेवा हमले का स्पष्ट वीडियो सामने आ गया है।वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि विशेष अग्रवाल अपने साथियों सज्जी फिलिप,सुमित इजारदार,हर्षदीप सिंह,गौरव साहू और अन्य के साथ किस तरह वारदात को अंजाम दे रहा है।सूत्रों ने बताया कि जिस गैंग विशेष के द्वारा इस

advertisement

हिंसक वारदात को बीच चौराहे पर अंजाम दिया है।उसमें से ज्यादातर लोग पेशेवर अपराधी हैं।और सूत्रों के हवाले से ऐसा बताया जा रहा है कि इस दुर्दांत पेशेवर गैंग का मास्टरमाइंड विशेष अग्रवाल ही है।पुलिस अगर इस घटना की बारीकी से जांच करेगी तो विशेष अग्रवाल की भूमिका से जुड़े सारे तथ्य खुदबखुद सामने आ जाएंगे।

वहीं इस हमले में बुरी तरह घायल हुए बसंत दास ने भी बताया कि झगड़े की शुरुआत में ही विशेष अग्रवाल ने उसे गाड़ी से खींचकर नीचे गिराया और फिर उसके सभी

साथी उस पर टूट पड़े।बहरहाल घटना के बाद से विशेष अग्रवाल सहित उसके सभी साथी फरार बताए जा रहे हैं वहीं पुलिस ने एक आरोपी सज्जी फिलिप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।और बाकी दुर्दांत बदमाशों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

बार संचालक को पुलिस की तड़ी

बताया जा रहा है कि घटना के बाद पुलिस ने किनारा बार के संचालक को भी पूछताछ के लिए थाना बुलाया था।पूछताछ के दौरान महकमे के एक बड़े अधिकारी ने बार संचालक को अच्छे से तड़ी दिया है।जानकारी मिल

रही है कि पुलिस की ओर से बार संचालक को पहले हो निर्धारित समय पर बार बंद करने की हिदायत दी गई थी।किंतु बार निर्धारित समय से ज्यादा देर तक संचालित होता है।यही वजह है कि बार संचालक की भी थाने में परेड ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING