Advertisement Carousel
Uncategorized

महापौर के घर जाने वाली सड़क में ही हो रही थी लीपापोती..मोहल्लेवासियों ने पार्षद से की शिकायत..मीडिया में आई खबर तो मौके पर पहुंचे आयुक्त…पढ़िए पूरी खबर

रायगढ़..वार्ड नंबर 30 में चल रहे सड़क निर्माण कार्य में चल रही लीपापोती को देखकर आज विश्वासगढ़ चर्च के पास रहने वाले लोगों ने देखा तो तत्काल कार्य रुकवाकर इस बात की जानकारी वार्ड पार्षद मुक्तिनाथ बबुआ को दी।जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पार्षद और मोहल्लेवासियों ने काम का जायजा लिया तो सड़क की मोटाई काफी कम थी।कुछ ही देर में खबर मीडिया में फैल गई।आनन फानन में आयुक्त

advertisement

ब्रजेश सिंह क्षत्रिय मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का जायजा लिया।आयुक्त ने मीडिया को बताया कि थिकनेस में कमी पाई गईं,कुल 250 मीटर की रोड में ठेकेदार ने रोलिंग के समय जो 30 मीटर की लंबाई में थिकनेस 30 mm होना था उसे 27 mm किया था।जिसे आयुक्त ने सुधरवाया।बहरहाल कहीं न कहीं निगम की तरफ से मॉनिटरिंग में कमी है।जिसका फायदा ठेकेदार उठा रहे हैं।

आयुक्त के पहुंचने के पहले सुधारा गया..अगर औचक निरीक्षण होता तो नप जाते ठेकेदार..

बता दें कि ठेकेदार सूरज जायसवाल के द्वारा इस सड़क का निर्माण मेजरमेंट के मुताबिक नहीं करवाया जा रहा था।जब मोहल्लेवासियों ने पार्षद को बुलवाकर निर्माणाधीन सड़क का वीडियो बनाया गया तो सड़क की मोटाई काफी कम थी।

बाद में मोहल्लेवासियों के विरोध के चलते ही ठेकेदार ने आनन फानन में डामर और गिट्टी डालकर सड़क की मोटाई को काफी हद तक ठीक कर लिया।जिसके बाद आयुक्त वहां पहुंचे,सुधारने के बाद भी सड़क की थिकनेस में कमी पाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING