Advertisement Carousel
Uncategorized

विधायक प्रकाश नायक ने किया पंचपारा हाईस्कूल भवन का लोकार्पण


रायगढ़। विधायक प्रकाश नायक ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचपारा में करीब 50 लाख रुपये की लागत से बने नवनिर्मित शासकीय हाईस्कूल भवन का लोकार्पण किया।इस मौक़े पर उन्होंने स्कूल के छात्र-छात्राओं से बेहतर पढ़ाई कर क्षेत्र का नाम रौशन करने की अपील की।
पंचपारा में यह कार्यक्रम बुधवार की शाम आयोजित था।स्कूल भवन लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश नायक थे।विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर विधायक प्रतिनिधि रोहित पटेल,हेमलाल साव,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष किशोर कशेर,पुसौर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष गोपी चौधरी,जनपद सदस्य रामनारायण नंदे,अशोक गुप्ता,सरपंच

विकास पटेल,किसान नेता लल्लू सिंह,भवानी यादव,सुखसागर गुप्ता थे। विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।विधिवत पूजा अर्चना व स्वागत सत्कार के पश्चात विधायक प्रकाश नायक ने फीता काटकर इस नए स्कूल भवन का लोकार्पण किया।कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने सरस्वती वंदना व छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत अरपा पैरी के धार की प्रस्तुति दी जिसे वहाँ मौजूद सभी लोगों ने सराहा।
इस पूरे कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य आंनद राम पटेल,व्यख्याता फागूराम प्रधान,बोधराम साव,सुदामा साहू,मोहन नायक,रीना सिंह,छबि नारायण पटेल,श्रवण साव,नमिता पटेल,शिव प्रसाद किसान,सीताराम गुप्ता,सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं का योगदान रहा।

advertisement


स्वागत में बच्चों ने किया पुष्प वर्षा
हाईस्कूल भवन के लोकार्पण अवसर पर पहुँचे विधायक प्रकाश नायक का स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।जैसे ही विधायक वहाँ पहुँचे दोंनो ओर कतार बद्ध विद्यार्थियों ने उन्हें तिलक रोली लगाकर पुष्प वर्षा करते हुए स्कूल आगमन पर उनका अभिनंदन किया।
बच्चों ने विधायक के साथ ली सेल्फी
स्कूल भवन लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न होने के बाद स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विधायक प्रकाश नायक के साथ सेल्फी ली।बच्चों के अनुरोध पर विधायक ने उनके साथ सेल्फी लिया जो उत्साह भरा माहौल देखनें को मिला।इस दौरान स्कूल स्टाफ़ व बच्चों ने उनके साथ तस्वीर भी ली जिसे की यादगार बनाया जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING