Advertisement Carousel
Uncategorized

धनागार में गरीब आदिवासी के आशियाने पर बुल्डोजर चलाने के मामले में विनय अग्रवाल और जेसीबी चालक पर हुआ मामला दर्ज..अब गुंडा गैंग की बारी..

रायगढ़= चार दिन पहले आदिवासी परिवार के मकान पर बुलडोजर चलवाने वाले दबंगों पर कोतरा रोड पुलिस ने आखिरकार मुकदमा लिख लिया है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दबंगों की टीम का नेतृत्व कर रहे विनय अग्रवाल और घर तोड़ने वाले जेसीबी चालक के विरुद्ध पुलिस ने मारपीट और तोड़फोड़ का

advertisement

जुर्म कायम कर लिया है।वहीं दूसरी तरफ गांव में आतंक मचाने के लिए दबंगों द्वारा एक पेशेवर गैंग को सुपारी देकर मौके पर ले जाया गया था।जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था।उस गैंग के सदस्यों की तस्वीरें पीड़ित परिवार को दिखाकर पहचान के आधार पर इन पेशेवर अपराधियों पर भी जुर्म दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING