Advertisement Carousel
Uncategorized

घरघोड़ा पुलिस ने नशीली सीरप के सौदागर को प्रतिंधित ONEREX सीरप के साथ रंगे हाथ दबोचा, NDPS एक्ट में भेजा जेल

रायगढ़ – पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत घरघोड़ा पुलिस ने मंगलवार 4 जून को एक बड़ी कार्यवाही करते हुए नशीली सीरप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में यह कार्यवाही दर्रीडीपा घरघोड़ा मेन रोड किनारे की गई, जहां एक युवक काले रंग की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल से संदिग्ध स्थिति में ग्राहक का इंतजार कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।

advertisement

पकड़े गए युवक ने अपना नाम श्रवण कोरवा पिता सुंदरलाल कोरवा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम आमापाली, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़ बताया। पूछताछ के दौरान उसने प्रतिबंधित नशीली सीरप को बिक्री हेतु रखने की बात स्वीकार की। गवाहों की उपस्थिति में उसकी मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई, जिसमें हैंडल में रखे एक सफेद झोले से कुल 32 शीशियां ONEREX Cough Syrup बरामद की गईं। प्रत्येक शीशी 100 एमएल की थी, जिनमें Codeine Phosphate I.P. 10 mg व Triprolidine Hydrochloride I.P. 1.25 mg पाया गया। कुल बरामद मात्रा 3200 एमएल (3.2 लीटर) है, जिसकी अनुमानित कीमत 6240 रुपये है।
पूछताछ में श्रवण कोरवा द्वारा इन सीरप को बिक्री के लिए रखना और परिवहन करना स्वीकार किया गया। उसके विरुद्ध थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 147/2025 धारा 21 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक कुमार गौरव साहू, एएसआई रामसंजीवन वर्मा, आरक्षक उधो पटेल और भानुप्रताप चंद्रा की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस की यह कार्यवाही नशीली दवाओं की तस्करी के विरुद्ध जारी अभियान में एक और महत्वपूर्ण सफलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING