Advertisement Carousel
Uncategorized

चक्रधर नगर में बिजली गुल की समस्या नहीं हुई दुरुस्त तो होगा आंदोलन : आशीष ताम्रकार….वरिष्ठ पार्षद ने जोन 2 के अफसर से चर्चा कर जनहित में जल्द सकारात्मक उपाय की जताई उम्मीद

advertisement

रायगढ़। शहर के दक्षिण चक्रधर नगर क्षेत्र में बिजली गुल की गंभीर समस्या से लोग हलाकान हैं। यही वजह है कि गर्मी के मौसम में इस जनसमस्या को लेकर वरिष्ठ भाजपा पार्षद आशीष ताम्रकार ने साथियों के साथ जोन 2 कार्यालय जाकर अधिकारी से न केवल चर्चा की, बल्कि यह चेतावनी भी दी अगर जल्द लाइट गुल की समस्या से निजात नहीं मिली तो अग्रिम कार्यवाही के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी विद्युत कंपनी की होगी।
            पिछले 3-4 माह से चक्रधर नगर के दक्षिण क्षेत्र में बिजली की आंख मिचौली से जनमानस हलाकान हैं। बिजली के नहीं रहने से पानी आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित होने से लोगों के मन में आक्रोश की चिंगारी सुलगने लगी है। ऐसे में पार्षद आशीष ताम्रकार ने अपनी युवा टीम के साथ जोन टू दफ्तर गए और अधिकारी से चर्चा करते हुए उन्हें ताकीद भी की अगर जल्द बिजली की सप्लाई ठीक नहीं हुई तो मजबूरन क्षेत्रवासियों को सड़क पर उतरकर आंदोलन करना पड़ेगा।
            इस दौरान वरिष्ठ भाजपा पार्षद आशीष ताम्रकार के साथ पीएस चंद्रशेखर, मदन साहू, शंकर सिंह राजपूत, जयपाल निराला, आकाश सिंह राजपूत, अजय एक्का, विक्रम सिंह राजपूत, अंशु यादव, राहुल निषाद, आर्यन यादव सहित क्षेत्र के काफी संख्या में युवा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING