Advertisement Carousel
Uncategorized

रायगढ़ महापौर ने किया सीसीटीवी जागरूकता अभियान का समर्थन, नागरिकों से संस्थानों व घरों में कैमरे लगाने की अपील

रायगढ़*- रायगढ़ महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने जिला पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जिलेव्यापी “सीसीटीवी जागरूकता अभियान” की प्रशंसा की गई है। महापौर श्री चौहान ने बताया कि उन्होंने स्वयं नगर निगम रायगढ़ कार्यालय, सेवासदन और अपने निजी निवास पर भी सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं, जिससे कहीं से भी ऑनलाइन निगरानी संभव हो पाती है। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस का यह अभियान शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बेहद जरूरी और सकारात्मक पहल है, जिसका हर नागरिक को समर्थन करना चाहिए।

महापौर ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे भी अपने-अपने संस्थान, परिसर में कैमरे लगवाने के साथ एक कैमरे का फोकस सार्वजनिक स्थान, रोड़ पर करें जिससे अपराधों की रोकथाम और आपराधिक तत्वों पर नजर रखने में सहयोग हो। उन्होंने रायगढ़ पुलिस की इस पहल को सराहनी बताते हुए इसे “स्मार्ट सिटी के लिहाज से एक स्मार्ट सुरक्षा प्रयास” बताया।

advertisement

विदित हो कि पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत शहर के सभी थानाक्षेत्रों में व्यापारियों, संस्थान संचालकों, सामाजिक प्रतिनिधियों और आमजनों से मुलाकात कर सीसीटीवी की उपयोगिता और आवश्यकता पर चर्चा की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य है कि शहर के प्रमुख मार्गों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर अधिक से अधिक कैमरे स्थापित हों जिससे सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सशक्त हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING