Advertisement Carousel
Uncategorized

श्री शनि देव रुद्राभिषेक महोत्सव का 23 जुलाई से भव्य आयोजनमहोत्सव की तैयारी में जुटे श्रद्धालुगण


रायगढ़। शहर के केलो तट स्थित ऐतिहासिक रियासतकालीन सिद्ध शक्तिपीठ श्री शनि देव मंदिर में हर वर्ष हरेली अमावस्या के पावन पर्व पर श्री शनि देव रुद्राभिषेक महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाता है। जिसकी विशेष धूम शहर व जिले में रहती है और इस महोत्सव में दूर दराज के श्रद्धालुगण आकर दर्शन-पूजन में भाग लेकर महोत्सव को भव्यता देते हैं। इस धार्मिक परंपरा के अंतर्गत आगामी 23 जुलाई से 27 जुलाई तक पांच दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारी में श्रद्धालुगण जुटे हैं।

वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रमुख आचार्य अभिषेक शर्मा ने बताया कि धार्मिक आयोजन के अंतर्गत 23 जुलाई को दोपहर 2 बजे भव्य कलश यात्रा निकलेगी व रात 8 बजे दीप प्रज्वलित व पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।

advertisement

उन्होंने बताया कि कलश यात्रा व दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के पश्चात दूसरे दिन 24 जुलाई को गुरुचरण पादुका पूजन, रुद्राभिषेक पूजन सुयोग्य पंडितों के सानिध्य में होगा। वहीं 25 जुलाई को सवा लाख शनि का मंत्र जाप, 26 जुलाई को सुबह 8 बजे से हवन, 12 बजे पूर्णाहुति व महाभंडारा का आयोजन शनिदेव की इच्छा तक होगा। इसी तरह आगामी 27 जुलाई को सुबह विसर्जन का कार्यक्रम होगा। वहीं जो भी शनिभक्तगण अखंड ज्योति रुद्राभिषेक कराना चाहते हैं वे भी मंदिर में संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING