Advertisement Carousel
Uncategorized

फ्लाई ऐश की अवैध डंपिंग को लेकर सोशल मीडिया में चल रहे पोस्ट के बाद फ्लाई ऐश ट्रांसपोर्टर करन अग्रवाल ने आपा खोया..फोन पर ही कह दिया इतनी बड़ी बात..धमकी चमकी के बाद कोतवाली में एफआईआर दर्ज.. कॉल रिकॉर्डिंग में है अवैध डंपिंग का कबूलनामा..पढ़िए पूरी खबर..

रायगढ़..फ्लाई ऐश की चल रही अवैध डंपिंग का मामला और गहराता जा रहा है।एनटीपीसी से निकलने वाले फ्लाई ऐश की अवैध डंपिंग में इनवाल्व तथाकथित ट्रांसपोर्टर जीपीएस सिस्टम को ही अगवा कर फर्जी तरीके से फ्लाई ऐश की अवैध डंपिंग कर करोड़ों कमा रहे हैं।इधर इस पूरे मामले को लेकर एनटीपीसी के अधिकारियों की सांठगांठ भी कथिततौर पर उजागर हो चुकी है।बहरहाल दो दिन पहले एक फ्लाई ऐश ट्रांसपोर्टर और एक युवक के बीच मोबाइल पर हुई नोंकझोंक का ऑडियो वायरल हुआ है।जिसमें ट्रांसपोर्टर करन अग्रवाल और अभिषेक शर्मा के बीच मोबाइल पर बहसबाजी हुई है।बता दें कि बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया में अभिषेक शर्मा के द्वारा फ्लाई ऐश ट्रांसपोर्टर्स के द्वारा फ्लाई ऐश की अवैध डंपिंग को लेकर पोस्ट डाला जा रहा था।इस पोस्ट को लेकर करन अग्रवाल ने आपत्ति करते हुए अभिषेक शर्मा से मोबाइल पर ही विवाद शुरू कर दिया गया और उसे मारने की धमकी देने लगा,दोनो के बीच हुए विवाद में करन ने उत्तेजित होकर यह भी कहा कि एनटीपीसी में जीपीएस का पूरा खेल मै खेला हूं,क्रिकेट का काम भी मै ही किया हूं अब बताओ..बहरहाल मामला अब पुलिस तक पहुंच चुका है और अभिषेक शर्मा की शिकायत पर करन अग्रवाल के विरुद्ध कोतवाली में बीएनएस की धारा 296 और 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING