Advertisement Carousel
Uncategorized

विनोबा नगर स्थित आंगनबाड़ी तोड़ने के लिए पहुंची जेसीबी…. महापौर जीवर्धन बने संकट मोचन….वार्ड नंबर 34 में महापौर जीवर्धन ने टूटने से बचाई आंगनबाड़ी

advertisement

रायगढ़ :- दो व्यक्ति कोर्ट के आदेश का हवाला देकर जूटमिल पुलिस से सहयोग लेकर वार्ड नंबर 34 विनोबा नगर स्थित 2006 से निर्मित एक आंगनबाड़ी को तोड़ने पहुंचे वार्ड वासियों द्वारा विरोध किए जाने पर मामला संज्ञान में आया उन्होंने तत्काल मामले को समझा और इस कार्यवाही को रोके जाने की बात कही इस बीच आंगनबाड़ी तोड़ने पहुंचे व्यक्तियों ने राजनैतिक रसूख की बात बोलते हुए महापौर जीवर्धन को वस्तुस्थिति को समझाना चाहा लेकिन महापौर जीवर्धन ने नाराज होते हुए कहा इस मसले में एसडीएम से चर्चा की उन्होंने इस मसले में अनभिज्ञता

जाहिर की महापौर जीवर्धन ने उन्हें घटना स्थल पर वस्तु स्थिति समझने कहा और तत्काल निगम कमिश्नर से तोड़ फोड़ रोके जाने हेतु निगम से बल भेजने कहा। महापौर जीवर्धन के तेवर देख वार्ड वासियों ने राहत की सांस ली वही तोड़ फोड़ के लिए आए व्यक्तियों के हाथ पैर फूलने लगे।महापौर जीवर्धन ने पूरे मसले की जानकारी विधायक वित्त मंत्री ओपी चौधरी को दी उन्होंने इस मसले को गंभीरता से लेते हुए वीडियो काल के जरिए वॉर्ड वासियों से चर्चा कर आश्वस्त करते हुए कहा दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी एवं वार्ड के बच्चों के लिए आंगनबाड़ी सुरक्षित रहेगा। इस विवादास्पद मामले का सुखद पटाक्षेप हुए वही वार्ड वासियों ने महापौर जीवर्धन एवं ओपी चौधरी के प्रति आभार जताते हुए कहा उनकी सजगता से बच्चों एक लिए एक आंगनबाड़ी टूटने से बच है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING