Advertisement Carousel
Uncategorized

जूटमिल पुलिस की कार्यवाही में चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ – जूटमिल पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में सटिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पकड़ा गया आरोपी देवराज सिदार ने पूछताछ में न केवल कोडातराई से बाइक चोरी करना स्वीकार किया बल्कि रायगढ़ रेलवे स्टेशन से एक और बाइक चोरी करने की भी बात कबूल की।

advertisement

मामला 22 अगस्त का है जब कोडातराई बस स्टैण्ड निवासी सतीश चौधरी की मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस (क्रमांक CG-13 BB-4805) घर के सामने से अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गया था। घटना की रिपोर्ट पर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 302/2025 धारा 303(2) BNS दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
माल-मुलजिम की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बोईरदादर चक्रधरनगर निवासी देवराज सिदार (35 वर्ष) पिता बृजलाल सिदार, मूल निवासी नावापारा मडवा, थाना चंद्रपुर, जिला सक्ती को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने कोडातराई से स्प्लेंडर प्लस और रायगढ़ रेलवे स्टेशन से 6 अगस्त को पैशन प्रो बाइक CG 11 AK 2353 चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र भगत, आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ, शशि भूषण साहू और कोतवाली के आरक्षक उत्तम सारथी की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING