Advertisement Carousel
Uncategorized

चक्रधर समारोह के चौथे दिन बस्तर सांसद महेश कश्यप हुए शामिल

रायगढ़/ अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह 2025 के चौथे दिन बस्तर लोकसभा सांसद श्री महेश कश्यप विशेष रूप से शामिल हुए। सांसद कश्यप ने गणेश पूजन और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से आए प्रतिभागी कलाकारों को शाल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। समारोह की शानदार प्रस्तुतियों का

advertisement

आनंद लेते हुए सांसद श्री कश्यप ने कहा कि चक्रधर समारोह केवल रायगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर और पहचान है। उन्होंने इसे कला, संगीत और नृत्य साधना का अद्भुत संगम बताते हुए आयोजकों की सराहना की। इस अवसर पर सांसद ने दर्शकदीर्घा में बैठकर शास्त्रीय संगीत, नृत्य और लोक कलाओं की प्रस्तुतियों का रसपान किया तथा समारोह के 40वें वर्षगांठ पर कलाकारों और दर्शकों को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING