Advertisement Carousel
Uncategorized

स्वदेशी जागरण मंच रायगढ़ ने वैदिक पद्धति से मनाया अंतराष्ट्रीय योग दिवस

आज अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच जिला रायगढ़ की इकाई ने रेल्वे स्टेशन के समीप सांसद निवास में मनाया योग दिवस |
इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे |

advertisement

अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है। पहली बार यह दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया। जिसके बाद 21 जून को “अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस” घोषित किया गया। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को “अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस” को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। प्रधानमन्त्री मोदी के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अन्दर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया, जो संयुक्त राष्ट्र संघ में किसी दिवस प्रस्ताव के लिए सबसे कम समय है।

अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रायगढ़ सांसद निवास में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर वहां उपस्थित स्वदेशी योद्धाओं को स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक अभिषेक शर्मा द्वारा संबोधित किया गया जिसमें उन्होंने बताया ,
भारत के ऋषियों का विश्व को अनुपम उपहार है योग , अनादि काल से सनातन ऋषियों ने योग पर अनुसंधान कर मानव जाती पर कल्याण किया है वहीं
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा विश्व के सैकड़ों देश को योग द्वारा एक सूत्र में बांध दिए जाने से शांति, सद्भावना, आपसी प्रेम और भाईचारे का संचार हुआ है ।

“योग भारतीय परंपरा का एक अनमोल उपहार है।” ये मस्तिष्क और शरीर की एकता को संगठित करता है;विचार और कार्य; अंकुश और सिद्धि; मानव और प्रकृति के बीच सौहार्द; स्वास्थ्य और अच्छे के लिये एक अच्छी सोच है ।
योग केवल व्यायाम के बारे में ही नहीं बल्कि विश्व और प्रकृति के साथ स्वयं एकात्मकता की समझ को खोजने के लिये भी है। अपनी जीवनशैली को बदलने और चेतना को उत्पन्न करने के साथ ही ये जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने में मदद कर सकता है। साथ ही योग चिंता और तनाव से मुक्ति देता है। इसमें श्वास तकनीक, ध्यान प्रक्रिया और साधारण व्यायाम करने से ही व्यक्ति सदैव स्वस्थ और प्रसन्न रहता है।

अतः अपने आप में और योग में विश्वास रखे। सकारात्मक सोच के साथ सदेव योगाभ्यास करे।

इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे जिसमें प्रमुख रूप से जिला प्रसार प्रमुख शान्तनु दुबे , जिला सह संयोजक नीतीश चौहथा , प्रवीण साहू , मनीष गांधी , पवन शर्मा , चिंटू साबरी , श्रीमती शोभा शर्मा , आकाश मिश्रा , किशोर प्रधान एवं जिला संयोजक अभिषेक शर्मा आदि उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING