Advertisement Carousel
Uncategorized

कोतरा रोड निगम काम्पलेक्स का टेरिस हुआ जर्जर-दुकानदारों ने किया जीर्णोद्धार की मांग

जल्द बनेंगे वार्ड में नाली और सड़क-महापौर

advertisement

रायगढ़ नगर निगम रायगढ़ द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण एवं सफाई अभियान के तहत आज वार्ड क्रमांक 40 में महापौर जानकी काट्जू के अगुवाई में नगर निगम के आयुक्त एस जयवर्धन एवं निगम की टीम ने सघन निरीक्षण कर वार्ड की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया साथ ही वार्ड पार्षद श्यामलाल साहू द्वारा बताए गए समस्याओं को ध्यान में रखकर निराकरण हेतु आश्वासन देकर अधिकारियों को निर्देशित किया ।


नगर निगम द्वारा लगातार सफाई अभियान के अंतर्गत वार्ड निरीक्षण किया जाता है,वही स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के मद्देनजर निगम की पूरी टीम स्थल पर उपस्थित होकर वार्डवासियों को स्वच्छता बनाये रखने गिला सूखा कचरा पृथक पृथक कर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन रिक्शा दीदियों को देने अपील कर रही है पार्षद ने नाली सड़क निर्माण और अमृत मिशन पाइप लाइन के सही रूप से विस्तार तथा जर्जर नाली के मरम्मत की मांग की।और वार्ड में स्थित निगम काम्पलेक्स के जर्जर टेरिस को मरम्मत कराने दिखाया गया।


निरीक्षण दौरान नगर निगम के उपायुक्त सुतीक्षण यादव ई ई नित्यानंद उपाध्याय,सहा स्वास्थ्य अधिकारी रमेश तांती,स्वास्थ्य निरीक्षक राजू पांडेय,वार्ड के इंजीनियर यज्ञा सिदार,सफाई दरोगा सुपरवाइजर एवं निगम के विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
महापौर जानकी अमृत काटजू ने बताया कि सफाई अभियान के साथ स्वच्छ्ता सर्वेक्षण 2022 के तहत लगातार वार्डो में सफाई का जायजा लिया जा रहा है घर का गिला और सूखा कचरा रिक्शा और गाड़ी में स्वछता दीदियों को देने अपील की जा रही है,डंपिंग पॉइंट को समाप्त करने वार्ड के अधिकारियों को निर्देश दिया गया,
वार्ड 40 में साफ सफाई ठीक है वार्ड पार्षद एवं वार्डवासियों के मांग अनुसार नाली सड़क निर्माण और नाली मरम्मत हेतु इंजीनियर को स्टीमेट बनाने निर्देशित किया गया ।साथ ही अमृत मिशन योजना अंतर्गत पाइप लाइन के विस्तार हेतु सम्बंधित अधिकारी को भी बोला गया है।वार्ड अंतर्गत निगम कम्पलेक्स का छत जर्जर अवस्था मे है वहां के दुकानदारों ने जीर्णोद्धार की मांग की है,ई ई को स्टीमेट बनाकर प्रस्तुत करने कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING