Advertisement Carousel
Uncategorized

बड़ी खबर…रेलवे ट्रैक से लोहा चोरी करने के बहुचर्चित मामले में सोनू साव की अरेस्टिंग के बाद छबि के साथ रायगढ़ का एक बड़ा कबाड़ी गिरफ्तार..पढ़िए पूरी खबर..

रायगढ़..रायगढ़ आरपीएफ ने आज लोहा चोरी करने के मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए,एक कबाड़ी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।तीनों ही आरोपियों को कल न्यायालय में पेश किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि आज सुबह बाजीराव पारा में स्थित गंधरी पुलिया के पास रेलवे ट्रैक से बीते तीन चार दिनों से एक तथाकथित कबाड़ी गिरोह के लोग लोहा चोरी कर रहे थे।इस मामले से जुड़े दो लोगों को आज आरपीएफ ने पकड़ा था। जिसमें से एक युवक मौके से भागने में कामयाब हो गया था।लेकिन सोनू साव को आरपीएफ के जवान पकड़कर आरपीएफ थाना ले गए थे।सोनू

advertisement

केमेमोरेंडम बयान के बाद आरपीएफ ने आज दोपहर छबि और कयाघाट में कबाड़ी दुकान चलाने वाले करिया कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया है।आरपीएफ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छबि रेलवे का लोहा बेचने की फिराक में था।तो वहीं करिया कबाड़ी के गोदाम में रेलवे ट्रैक से चोरी हुआ लोहा बरामद हुआ है।जिसे

सोनू साव

करिया कबाड़ी ने इन लोगों से खरीदा था।बता दें कि फरार आरोपी प्रमोद चौहान और छबि साव घूम घूमकर कबाड़ी सामान खरीदते हैं।और कयाघाट में ही बेचते हैं।आरपीएफ अगर कड़ाई से पूछताछ करती है तो पकड़े गए आरोपियों और कबाड़ियों का तगड़ा कनेक्शन सामने आ सकता है।साथ ही और भी मामलों का खुलासा हो सकता है।बहरहाल करिया कबाड़ी सहित तीनों आरोपियों के ऊपर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING