Advertisement Carousel
Uncategorized

अनुभव बिल्डर्स के अवैध कब्जे की शिकायत लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे प्रभावित लोग..सीमांकन और कार्यवाही की मांग को लेकर अड़े…एसडीएम ने कहा..

रायगढ़.. छातामुड़ा क्षेत्र में अनुभव बिल्डर्स द्वारा कराया जा रहा निर्माण कार्य रोजाना विवादों में घिरता जा रहा है। बीते दिनों राजस्व विभाग की टीम ने अनुभव बिल्डर्स द्वारा सरकारी जमीन में किए गए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया था। अब उसी निर्माणाधीन स्थल के ठीक बगल से गुजर रहे प्राकृतिक नाले की शासकीय जमीन पर अनुभव बिल्डर्स द्वारा कब्जा कर लिए जाने की बात सामने आ रही है।वार्ड नंबर 34 और 41 के सैकड़ों लोगों ने आज एसडीएम को आवेदन देकर नाले की जमीन का सीमांकन करने की गुहार एसडीएम महेश शर्मा से लगाई है।स्थानीय निवासियों का सीधा आरोप है कि बिल्डर ने प्राकृतिक नाले पर

advertisement

अतिक्रमण कर लिया है।इस वजह से नाले की चौड़ाई कम हो गई है। और बरसात के मौसम में नाले से बरसाती पानी की निकासी सही ढंग से नहीं हो पाएगी।जिससे उस इलाके में बाढ़ की संभावना बढ़ जाएगी।मोहल्लेवासियों ने सीमांकन उपरांत कब्जा पाए जाने पर बिल्डर के ऊपर कार्यवाही किए जाने कि इल्तज़ा एसडीएम से की है।इधर एसडीएम ने भी

इस मामले को लेकर जांच के लिए टीम गठित कर,निष्पक्ष जांच कराने की बात मीडिया से कही है।बहरहाल इस पूरे मामले की जांच के बाद तो कहानी खुदबखुद सामने आ जाएगी लेकिन जिस तरह से राजस्व विभाग ने बीते दिनों अनुभव बिल्डर्स के अवैध निर्माण को तोड़ा है।उससे देखकर तो लगता है कि नाले की जमीन पर कब्जा वाले मामले में भी दाल में कुछ तो काला है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING