Advertisement Carousel
Uncategorized

चक्रधरनगर पुलिस ने मारपीट के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर

रायगढ़ । चक्रधरनगर पुलिस ने ग्राम बोईरडीह नवापाली में हुई मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला 4 सितंबर की शाम का है, जब गांव के सुरज सिदार और साहिल यादव ने पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही युवक पुरुषोत्तम पटेल को गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी थी। शिकायत पर 4 सितंबर को थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 400/2025 धारा 296, 351(2), 115(2), 118(1), 3(5) Β.Ν.S. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

आरोपियों की मारपीट से आहत पुरुषोत्तम पटेल की कलाई पर सुरज सिदार ने दांत से काट लिया था, जिसे उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने लगातार तलाश कर आज दोनों आरोपियों सुरज सिदार पिता गौरीशंकर सिदार उम्र 26 वर्ष और साहिल यादव उर्फ राजकिशोर यादव पिता सुशील यादव उम्र 20 वर्ष दोनों निवासी ग्राम बोईरडीह नवापाली को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING