Advertisement Carousel
Uncategorized

ढिमरापुर में नशीली इंजेक्शन बेचने वाला युवक गिरफ्तार, 23 नग नशीली इंजेक्शन और बिक्री रकम जप्त…. आरोपी युवक के पिता और इंजेक्शन सप्लायर को भी पुलिस ने बनाया आरोपी, आरोपियों पर जेजे एक्ट की कार्रवाई

रायगढ़ । एसपी श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन और एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर पर कोतवाली पुलिस ने 19 सितंबर को ढिमरापुर क्षेत्र में कार्रवाई कर नशे का कारोबार करने वाले युवक को दबोच लिया। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल को सूचना मिली थी कि पुरानी बस्ती ढिमरापुर निवासी मोहम्मद जैकी खान अपने घर पर नशीली बुट्रम इंजेक्शन रखकर युवकों को नशे के रूप में बेच रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसआई ऐनु देवांगन व हमराह स्टाफ के साथ मकान की घेराबंदी कर दबिश दी गई। इस दौरान मकान के सामने मौजूद 3-4 नाबालिग लड़के पुलिस को देखकर भाग निकले, जबकि अंदर बैठे युवक ने अपना नाम मोहम्मद जैकी खान पिता मोहम्मद फिरोज खान उम्र 23 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती ढिमरापुर बताया।

पुलिस ने उसकी तलाशी में 23 नग नशीली इंजेक्शन Butorphanol Tatrate Injection USP 2mg (Butrum), 2 नग निडिल सीरिंज और 400 रुपये नगदी जब्त किए। बरामद इंजेक्शन की कीमत 5,750 रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उड़ीसा के कनकतुरा से एक व्यक्ति हर दो-तीन दिन में 10-15 पैकेट लाकर देता है, जिनमें प्रत्येक पैकेट में 5 इंजेक्शन रहते हैं। आरोपी अपने पिता मोहम्मद फिरोज खान के साथ मिलकर इन्हें युवकों को खतरनाक नशे के तौर पर बेचता था।
आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 481/2025 दर्ज कर धारा 123, 275, 286 बीएनएस और 77 जेजे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। मोहम्मद जैकी खान को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जिले में पुलिस नशे के विरूद्ध लगरातार कार्रवाई से क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING