Advertisement Carousel
Uncategorized

पूंजीपथरा पुलिस ने लोहा चोरी करने वाले संगठित गिरोह का किया पर्दाफाश, प्लांट से चोरी लोहे प्लेट के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम और डीएसपी साइबर अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में पूंजीपथरा पुलिस ने संगठित लोहा चोरी गिरोह का पर्दाफाश कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया लोहे का प्लेट बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया है।

चोरी को लेकर बेजोन इंडस्ट्रीज प्रा. लि. चिराईपाली के एचआर सुशांत कुमार पण्डा ने कल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि प्लांट नंबर 04 में एसएमएस कार्य के लिए रखे गए लोहे के कटिंग प्लेट में से 25 नग, जिनकी कीमत लगभग एक लाख रुपये है, 17 सितंबर की रात एक बजे से चार बजे के बीच अज्ञात चोरों ने प्लांट की दीवार कूदकर चोरी कर लिया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले को लेकर अपराध क्रमांक 216/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत जांच में लिया।

advertisement

थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने मुखबिरों को सक्रिय किया और टीम लगाकर आरोपियों की पतासाजी शुरू की। मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर लाखा निवासी दीपक मांझी, रोहन चौहान, अक्षय चौहान, मुकेश चौहान और ग्राम पाली निवासी नित्यानंद सिदार को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने संगठित होकर योजनाबद्ध तरीके से दीवार फांदकर चोरी करना स्वीकार किया। इस पर पुलिस ने मामले में धारा 112(2), 3(5) बीएनएस भी जोड़ी और आरोपियों के बयान के आधार पर चोरी गया माल बरामद किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी–

(1) दीपक मांझी पिता सोमनाथ मांझी उम्र 21 वर्ष सा० लाखा थाना कोतवाली, जिला रायगढ़ छ०म०
(2) रोहन चौहान पिता किरित राम चौहान उम्र 20 वर्ष सा० लाखा थाना कोतवाली, जिला रायगढ
(3) अक्षय चौहान पिता मंगल सिंह चौहान उम्र 20 वर्ष सा० लाखा थाना कोतवाली, जिला रायगढ़
(4) नित्यानंद सिदार पिता उत्तम सिदार उम्र 24 वर्ष सा० पाली थाना पूंजीपथरा, जिला रायगढ़
(5) मुकेश चौहान पिता कृपाराम चौहान उम्र 25 वर्ष सा० लाखा थाना कोतवाली, जिला रायगढ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING