Advertisement Carousel
Uncategorized

दुर्गा स्वीट्स में पैकेजिंग और लाइसेंस में पायी गई अनियमितताएंखाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की कार्रवाई

रायगढ़, 17 अक्टूबर 2025/ दीपावली पर्व को मद्देनजर रखते हुये रायगढ़ जिले में आम जन को गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्य से राज्य शासन के दिशा निर्देशानुसार कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत के निर्देशन एवं श्रीमती सुधा चौधरी, अभिहित अधिकारी रायगढ़ के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के द्वारा विभिन्न मिठाई की दुकानों एवं अन्य खाद्य विनिर्माण इकाईयों का सतत् निगरानी एवं निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में संदेह के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के द्वारा दुर्गा स्वीट्स, इंडस्ट्रीयल एरिया चक्रधर नगर रायगढ़ में निरीक्षण करते हुये कार्न पफ फ्राईस के पैकेट में फटाखा चिपकाकर विनिर्माण करते हुये पाया गया और विक्रय के लिये भण्डारित भी पाया गया। जिसमें कुल 30 बोरियॉ थी, दो बोरी में से नमूना लेकर विश्लेषण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर प्रेषित किया गया। 28 बोरियों को संचालक की अभिरक्षा में रखा गया है। 18000 रुपए लगभग का माल सीज किया गया है। साथ ही लेबल भी नहीं पाया गया तथा लाईसेंस नम्बर जो लेबल में डला है वो वैलिड नहीं है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING