Advertisement Carousel
Uncategorized

स्व-सहायता समूहों को ऋण एवं आरएफ वितरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान कलेक्टर भीम सिंह ने तीन लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित


रायगढ़, / कलेक्टर भीम सिंह आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान में स्व-सहायता समूहों को ऋण एवं आरएफ वितरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए अमित कुमार गायंकर, शैल पाण्डे एवं वेणुका दीवान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ डॉ.रवि मित्तल भी साथ रहे।
उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत पुसौर के एडीईओ श्री अमित कुमार गायंकर को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान में स्व-सहायता समूहों को ऋण वितरण में समूहवार 104 प्रतिशत व राशिवार 129 प्रतिशत की उपलब्धि पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं स्व-सहायता समूहों को आरएफ, सीआईएफ वितरण, समूह में गठन में उपलब्धि तथा व्हीओए टे्रनिंग में मास्टर टे्रनर के रूप में उत्कृष्ट सेवा देने के लिए पीआरपी जनपद पंचायत घरघोड़ा वेणुका दीवान को प्रशस्ति प्रदान किया गया। छ.ग.राज्य ग्रामीण बैंक चिखली के शाखा प्रबंधक शैल पाण्डे को स्व-सहायता समूहों को ऋण वितरण में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING