Advertisement Carousel
Uncategorized

जूटमिल पुलिस की सख्त कार्रवाई : मारपीट-झगड़ा विवाद में तीन आदतन बदमाश गिरफ्तार, गैरजमानती धाराओं में भेजे गए जेल….

रायगढ़, 23 अक्टूबर । जूटमिल थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों और झगड़ा-मारपीट की घटनाओं पर अंकुश लगाने पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार किया है। इसी क्रम में कल रात मारपीट की घटना में संलिप्त तीन आदतन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर गैरजमानती धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

घटना के संबंध में कोड़ातराई पांचपारा निवासी देवधर यादव (39 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जीके राइस मिल में काम करता है और सोमवार की रात गोवर्धन पूजा की छुट्टी होने के कारण अपने घर पर था। इसी दौरान मोहल्ले के हेमकुमार साव, बिट्टू साव और दरबीन निषाद उसके घर पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगे। मना करने पर तीनों ने एक राय होकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और हाथ, मुक्का, लात से मारपीट की।
थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा बदमाशों के कृत्य को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर तत्परता दिखाते हुए आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 378/2025 धारा 296, 351(3), 115(2), 119(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही किया। पुलिस ने आरोपियों—जागेश्वर साहू पिता कन्हैयालाल साहू (25 वर्ष), हेमप्रसाद साव पिता स्व. राजकुमार साव (20 वर्ष) और दरबीन निषाद पिता चन्द्रभानू निषाद (22 वर्ष), तीनों निवासी ग्राम कोड़ातराई पांचपारा, थाना जूटमिल—को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में की गई है। जूटमिल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे बदमाशों पर सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING