Advertisement Carousel
रायगढ़

आज 21 नवंबर को भूतल, टीआर संस बिज़नेस हब, एक्सिस बैंक के पास, ढिमरापुर रोड, रायगढ़ में विशेष शिविर का आयोजन

रायगढ़ में ‘आपकी पूँजी, आपका अधिकार’ शिविर की तैयारी तेज

रायगढ़,21 नवंबर  2025। वित्तीय सेवा विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के अनुपालन एवं कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिले में दावा न की गई वित्तीय संपत्तियों के त्वरित निपटान के लिए आयोजित किए जा रहे “आपकी पूँजी, आपका अधिकार” अभियान के पाँचवें चरण की तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच गई हैं। यह शिविर आज शुक्रवार को 21 नवंबर 2025 को भूतल, टीआर संस बिज़नेस हब, एक्सिस बैंक के पास, ढिमरापुर रोड, रायगढ़ में आयोजित होगा।
अगामी शिविर की तैयारी और अब तक की प्रगति की समीक्षा के लिए अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री कमल किशोर सिंह की अध्यक्षता में बैंकर्स की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों और शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया कि शिविर की जानकारी प्रसारित की जाए, ताकि अधिक से अधिक हितग्राही शिविर का लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बैंक अपने ग्राहकों तक शिविर की तिथि, समय और स्थान की सटीक जानकारी सुनिश्चित दी जा रही हैं।
बैठक में इस बात को विशेष जोर दिया गया है कि भारतीय रिज़र्व बैंक के नियमों के अनुसार यदि कोई बैंक खाता 10 वर्ष तक निष्क्रिय रहता है, तो उस खाते की राशि जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता निधि  में स्थानांतरित कर दी जाती है। ऐसे खातों को धारक दावा आवेदन और केवाईसी दस्तावेज़ जमा कर पुनः सक्रिय करा सकते हैं।
“आपकी पूँजी, आपका अधिकार” अभियान एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को उनकी बिना दावे वाली वित्तीय संपत्तियाँ—जैसे निष्क्रिय बैंक खाते, परिपक्व बीमा पॉलिसियाँ, भूले हुए म्यूचुअल फंड निवेश,वापस दिलाना है। अक्टूबर से दिसंबर 2025 तक संचालित इस विशेष अभियान की कार्य-रणनीति,जागरूकता, पहुँच और कार्रवाई पर आधारित है। वित्तीय सेवा विभाग द्वारा इस पहल का देशव्यापी समन्वय किया जा रहा है, जिसमें अनेक बैंक, बीमा कंपनियाँ और स्टॉक एक्सचेंज सम्मिलित हैं।
बैठक में श्री रवि चौकीकर, मुख्य प्रबंधक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया; श्री पवन कुमार, प्रबंधक, सीआरजीबी; श्री चतुर्भुज सेठ, प्रबंधक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया; सुश्री जया चौबे, उप प्रबंधक, एपेक्स बैंक; श्री अनिल अग्रवाल, शाखा प्रबंधक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र; श्री जय प्रकाश तिवारी, मुख्य प्रबंधक, बैंक ऑफ इंडिया; तथा श्री दीपक कुमार, प्रबंधक, सीआरजीबी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING