Advertisement Carousel
Uncategorized

स्कूटी में अवैध शराब ले जाते युवक को जूटमिल पुलिस ने पकड़ा, 32 पाव देशी शराब सहित वाहन जब्त….

रायगढ़, 26 नवंबर । जूटमिल थाना क्षेत्र में आज 26 नवंबर 2025 को जूटमिल पुलिस ने दुर्गा चौक मिट्ठूमुडा में त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूटी से अवैध शराब परिवहन कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई उस समय की गई जब थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक पुराना सारंगढ़ बस स्टैंड से दुर्गा चौक की ओर काले रंग की एक्टिवा स्कूटी में काफी मात्रा में शराब लेकर जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद थाना प्रभारी ने टीम गठित कर दुर्गा चौक के पास घेराबंदी करवाई।
घेराबंदी के दौरान पुलिस दल को मुखबिर के बताए अनुसार काले रंग की एक्टिवा स्कूटी आती दिखाई दी। रोककर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम सतीश दास महंत पिता प्रकाश दास महंत, उम्र 29 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 32 जूटमिल थाना क्षेत्र जूटमिल रायगढ़ बताया। तलाशी के दौरान उसकी एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 13 BJ 7334 के डिक्की से 21 पाव देशी मसाला शराब और 11 पाव देशी प्लेन शराब, कुल 32 पाव शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत 2980 रुपये है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी जिसकी कीमत लगभग 70 हजार रुपये है, उसे भी जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया।
आरोपी सतीश दास महंत के खिलाफ थाना जूटमिल में धारा 34(2) एवं 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है। इस पूरी कार्रवाई में प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र भगत, आरक्षक बंशी रात्रे और परमानंद पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING