Advertisement Carousel
Uncategorized

समय सीमा में गुणवत्ता के सभी मानकों को अपनाते हुए निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश0 कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने किया तालाब सौंदर्यीकरण, सामुदायिक भवन तथा नाली–नाला निर्माण कार्यों का निरीक्षण…

रायगढ़। निगम कमिश्नर श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने बुधवार को शहर में चल रहे सामुदायिक भवन निर्माण तालाब सौंदर्यीकरण कार्य, नाली-नाला निर्माण सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित इंजीनियर एवं निर्माण करने वाले ठेकेदार को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर, पूर्ण गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने सबसे पहले सराईभद्दर में चल रहे सामुदायिक भवन एवं तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित इंजीनियर से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। इसी तरह दोनों कार्यों को समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के सभी मानकों को अपनाते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिए।

advertisement

कमिश्नर फश्री क्षत्रिय ने संबंधित इंजीनियर को कार्यों की सतत निरीक्षण करने और प्रति दिवस की प्रगति से अवगत कराने की बात कही। इसके बाद मिट्ठूमुड़ा तालाब सौंदर्यीकरण एवं सामुदायिक भवन निर्माण, पतरापाली में नाला निर्माण, केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड तिराहा एवं एकार्ड होटल के पास चल रहे नाला निर्माण के कार्यों का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने स्थल पर मौजूद इंजीनियर व ठेकेदार को तालाब सौंदर्यीकरण कार्य में पाथवे निर्माण, रेलिंग, बैठने की सुविधा तथा लाइटिंग कार्य में उच्च मानकों को अपनाते हुए कार्य करने और नागरिकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने तालाब के किनारे स्वच्छता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसी तरह भवन की नींव से लेकर फिनिशिंग तक सभी कार्य मानकों के अनुरूप करने, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की नियमित जांच करने, सभी कार्यों में अपेक्षाकृत प्रगति लाते हुए समय पर पूर्ण करने की बात कही गई। कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने कहा कि समय पर पूर्ण गुणवत्ता युक्त और टिकाऊ निर्माण कार्य नगर निगम की प्रथम प्राथमिकता है। लापरवाही या विलंब पाए जाने पर संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता श्री अशोक सिंह एवं ठेकेदार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING