Advertisement Carousel
Uncategorized

अपनी सनातनी परंपरा का भी सम्मान कर लें टी एस सिंहदेव- अंशु टुटेजा….सेंटा क्लास विषय पर दिए बयान पर हर सनातनी को आपत्ति होगा…

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री टी.एस. सिंहदेव द्वारा दिए गए सेंटा क्लॉस संबंधी बयान पर भारतीय जनता पार्टी के जिला भाजपा सोशल मीडिया आईटी सेल के जिला प्रभारी अंशु टुटेजा ने बयान जारी कर कहा कि “सेंटा क्लॉस बनने से किसी को व्यक्तिगत रूप से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन अपने ही त्योहारों, संस्कृति और सनातन परंपराओं पर शर्म क्यों?”
अंशु टुटेजा ने कहा कि सनातन धर्म ने कभी किसी अन्य धर्म या परंपरा का अपमान नहीं किया, लेकिन आज उसी सहिष्णुता का उपयोग हमारी सांस्कृतिक पहचान को कमजोर करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सम्मान सबका होना चाहिए, लेकिन आत्मसम्मान सबसे पहले है।
उन्होंने टी.एस. सिंहदेव के बयान को निंदनीय बताते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से वोट बैंक की राजनीति करती आ रही है। “आप राजनीति करें, आपका सम्मान है, लेकिन इस तरह के बयान आपकी मानसिकता को दर्शाते हैं,” ऐसा कहना था टुटेजा का।
अंशु टुटेजा ने आगे कहा कि कांग्रेस नेतृत्व का झुकाव हमेशा विदेशों की ओर रहा है और राहुल गांधी द्वारा विदेश जाकर भारत की आलोचना करना अब किसी से छुपा नहीं है।
उन्होंने दो टूक कहा कि “सनातन धर्म कोई पोशाक नहीं है जिसे सुविधा के अनुसार बदला जाए, यह एक जीवन पद्धति है जिसे करोड़ों लोग श्रद्धा और सम्मान के साथ मानते हैं।”
उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सेंटा क्लॉस बनना आधुनिकता है, तो भगवान राम, कृष्ण, शिव और गुरु परंपरा को मानना असहिष्णुता क्यों कहा जाता है।
अंत में अंशु टुटेजा ने कहा—
“सेंटा क्लॉस बनने से दिक्कत नहीं, दिक्कत अपने धर्म पर शर्म करने से है।”

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING