Advertisement Carousel
Uncategorized

मिनीमाता चौंक पर मारपीट में शामिल व्यक्तियों पर जूटमिल पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, तीनों जेल दाखिल…

रायगढ़, 3 जनवरी । थाना जूटमिल क्षेत्र में दर्ज मारपीट के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को प्रतिबंधक धराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 02 जनवरी 2026 को किशन वैष्णव पिता सुरेश वैष्णव, निवासी जेलपारा प्रगति नगर वार्ड क्रमांक 29, ने थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह उसी दिन सुबह लगभग 11 बजे थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ मंदिर के पीछे अपने परिचितों के साथ पिकनिक मनाने गया था। पिकनिक के दौरान उसके साथ मौजूद राजेन्द्र निषाद वहां उपस्थित लोगों को गाली-गलौज कर रहा था, जिसे मना करने पर उसने धमकी दी।
रिपोर्ट में आगे बताया गया कि जब किशन वैष्णव मिनीमाता चौक पहुंचा, तो वहां पहले से खड़े राजेन्द्र निषाद, अमन और बादल निषाद ने एकराय होकर उसे घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए हाथ, मुक्का और लात से मारपीट की। मामले में थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 02/2026 धारा 296, 351(3), 115(2) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस द्वारा जांच के दौरान आरोपियों को थाना तलब किया गया, जहां वे पुलिस के समक्ष भी उग्र होकर शिकायतकर्ता को धमकाने और मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस द्वारा समझाइश दिए जाने के बावजूद आरोपी नहीं माने, जिस पर तीनों को धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत गिरफ्तार कर धारा 126 एवं 135(3) के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई करते हुए एसडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने के बाद तीनों आरोपियों को जेल दाखिल किया गया है।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव, एएसआई भागीरथी चौधरी, हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र भगत तथा कांस्टेबल लखेश्वर पुरसेठ, थाना जूटमिल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
ऐसे अराजक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई निरंतर, सख्त और निष्पक्ष रूप से जारी रहेगी।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING