Advertisement Carousel
Uncategorized

राकेश पाण्डेय को युवा कांग्रेस में मिली बड़ी जिम्मेदारी ,बनाये गए राजधानी रायपुर के प्रभारी…

रायपुर 10 जनवरी ।छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव राकेश पाण्डेय की कुशल सांगठनिक ,संघर्ष क्षमता को देखते हुए एक बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राजधानी रायपुर के युवा कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया है ।

advertisement

युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अमित सिंह पठानिया सह प्रभारी डॉ मोनिका मंडरे व युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा द्वारा छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों को नवीन विभागीय जिम्मेदारी देते हुए युवा कांग्रेस के महासचिव राकेश पाण्डेय को रायपुर का प्रभारी बनाया गया है।

युवा कांग्रेस के नेताओं द्वारा यह नियुक्ति जारी करते हुए कहा गया है कि सभी नवनियुक्त प्रभारी अपनी ऊर्जा, समर्पण और कर्मठता से युवा कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाएँगे व जनता की आवाज बनकर न्याय की लड़ाई लड़ने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING